सब्जियों ने बिगाड़ा रसाेई का जायका, शिमला में 60 रुपए के पार हुआ टमाटर

Monday, Jul 29, 2019 - 02:21 PM (IST)

शिमला (राजेश): बरसात के मौसम में टमाटर के दाम अपना रंग दिखाने लग गए हैं। शिमला सब्जी मंडी में टमाटर के दाम 60 रुपए के पार हो गए हैं। हालांकि मंडी में 50 रुपए भी टमाटर है, लेकिन बात करें हिमसोना टमाटर जो जल्दी खराब नहीं होता वह 60 रुपए पहुंच गया। ऐसे में सभी सब्जियों में टमाटर महंगा हो गया, जिससे शिमला की गृहिणियों का बजट भी गड़बड़ाने लगा है। शिमला सब्जी मंडी थोक कारोबारियों के अनुसार बरसात खत्म होने तक टमाटर के दाम इसी तरह बने रहेंगे और इनके साथ गोभी व मटर के दाम भी बढ़ेंगे।  

मंडियों में किसानों को मिल रहे अच्छे दाम 

कारोबारियों के अनुसार शिमला में इन दिनों लोकल टमाटर ही पहुंच रहा है और वो भी कम मात्रा में ही पहुंच रहा है। क्योंकि प्रदेश से बाहर की मंडियों में किसानों को अधिक दाम मिल रहे हैं, ऐसे में किसान शिमला में टमाटर न बेच कर बाहर की मंडियों में भेज रहे हैं, जिस कारण टमाटर के दाम में बढ़ौतरी हुई है। शिमला सब्जी मंडी में प्रतिदिन 500 से 600 क्रेट टमाटर की पहुंच रही है, जबकि मंडी में 1000 से 1200 रुपए की टमाटर जरूरत है। टमाटर की कमी इस तरह सब्जी मंडी गई है यदि शाम 5 बजे के बाद सब्जी मंडी पहुंचे अच्छी क्वालटी का टमाटर मिलना मुश्किल हो जाता है। वहीं टमाटर के साथ कुछ सब्जियों के दाम बढ़े हैं, वहीं अन्य के सामान्य भी है।

सब्जी               दाम रुपए प्रतिकिलो

टमाटर                 60-50
भिंडी                    30-00 
फ्रांसबीन              40-00
करेला                 20-30
शिमला मिर्च        30-50
फू लगोभी           50-00
अरबी                 30-00
खीरा                  20-00
पालक                20-00
मटर                  80-00
जिम्मीकंद         40-00

Ekta