कांग्रेस अपने चिन्ह को बचाने के लिए लड़ रही चुनाव: तीरथ सिंह रावत (Video)

Friday, May 17, 2019 - 05:06 PM (IST)

शिमला (योगराज): भाजपा राष्ट्रीय महासचिव और हिमाचल प्रदेश भाजपा चुनाव प्रभारी तीरथ सिंह रावत ने शिमला में पत्रकार वार्ता कर कहा कि कांग्रेस का अस्तित्व समाप्ति की ओर है। पूरे देश में जिस तरह से मोदी के पक्ष में वातावरण और हवा उससे लगता है कि मोदी एक बार फिर से प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। भाजपा देश मे 400 से भी अधिक सीटों पर जीत दर्ज करेगी और हिमाचल प्रदेश की चारों सीटों में भाजपा पिछले बार से भी ज्यादा मार्जिन से जीत दर्ज करेगी। कांग्रेस पार्टी अपने चिन्ह को बचाने के लिए चुनाव लड़ रही है जबकि भाजपा देश की सुरक्षा और विकास के लिए चुनाव लड़ रही है।

मोदी सरकार के शासन में देश में भ्रष्टाचार खत्म हुआ है प्रदेश में भी जयराम सरकार ने भी इसको खत्म कर पारदर्शिता लाने का काम किया है जबकि पिछली सरकार में भ्रष्टाचार में डूबी हुई थी। डबल इंजन की सरकार से प्रदेश के विकास को गति मिलेगी। मोदी की मंडी रैली में अपार जन सैलाब उमड़ा जिसे देख कर लगता है कि हिमाचल के लोग मोदी को फिर से प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं। सोलन की राहुल गांधी की रैली में कुर्सियां खाली है जिसका ठीकरा आनंद शर्मा कर्मचारियों और चुनाव आयोग पर फोड़ रहे हैं। मोदी सरकार ने पांच साल में इतना काम किया हैै जितना 55 साल में कांग्रेस ने नहीं किया है।

रावत ने पश्चिम बंगाल में 23 ज्यादा सीट पर भाजपा को जीत मिलने का दावा भी किया। केरल औऱ उड़ीसा में भी भाजपा अच्छी सीट हासिल करेगी। भाजपा जातिवाद और क्षेत्र वाद की राजनीति नहीं करती है। उत्तर प्रदेश में भाजपा पिछली बार से भी ज्यादा सीट जीतने वाले हैं। राहुल गांधी को राडार और सैनिकों पर अब बात करना बंद कर देना चाहिए। भाजपा का नेता मोदी है और महागठबंधन बताए उनका नेता कौन है। वहीं भाजपा राष्ट्रीय महासचिव ने बताया साध्वी प्रज्ञा ने जो बयान दिया है वह उनका व्यक्तित्व बयान पार्टी का इससे कुछ लेना देना नहीं है।

Ekta