विधायक विक्रमादित्य सिंह ने विधानसभा परिसर से रिज तक निकाली तिरंगा यात्रा

Tuesday, Mar 29, 2022 - 09:26 PM (IST)

शिमला (राक्टा): अलगाववादी ताकतों के विरोध में देश की एकता और अखंडता के लिए विधायक विक्रमादित्य सिंह ने मंगलवार को विधानसभा परिसर से ऐतिहासिक रिज मैदान तक तिरंगा यात्रा निकाली। एक हजार मीटर लंबी इस तिरंगा यात्रा में पार्टी के नेताओं, पदाधिकारियों, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई कार्यकर्ताओं के साथ ही स्थानीय लोगों ने भी भाग लिया और सिख फॉर जस्टिस के अध्यक्ष की धमकी का जवाब दिया। इस दौरान युवाओं ने अलगाववादी ताकतों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। 

देश के राष्ट्रीय ध्वज को कोई झुका नहीं सकता 

रिज मैदान में पत्रकारों के साथ अनौपचारिक बातचीत में विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि देश के राष्ट्रीय ध्वज को न तो कोई झुका सकता है और न ही इसका कोई अपमान कर सकता है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की धमकी कभी सहन नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि देश की आजादी और इसकी एकता के लिए कांग्रेस ने अपने नेताओं का बलिदान दिया है, यदि आगे भी जरूरत पड़ेगी तो वे इसके लिए तैयार खड़े हैं। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि देश या प्रदेश के अस्तित्व को जो चुनौती देने का दुस्साहस करने की कोशिश करेगा, उसे मुहं तोड़ जवाब दिया जाएगा। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Vijay