हमीरपुर में नीट-यूजी परीक्षा के 5 केंद्रों पर पुख्ता प्रबंध, HRTC को सभी रूटों पर बस सेवाएं सुचारू बनाए रखने के निर्देश

punjabkesari.in Saturday, Jun 20, 2026 - 05:08 PM (IST)

Hamirpur News : राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) द्वारा रविवार 21 जून को दोबारा आयोजित की जा रही राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-नीट (यूजी)-2026 के लिए हमीरपुर शहर और इसके आस-पास के शिक्षण संस्थानों में कुल 5 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। ये परीक्षा केंद्र कुल 2781 उम्मीदवारों को आवंटित किए गए हैं।

हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय मटाहणी, एनआईटी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्मारक स्नातकोत्तर महाविद्यालय अणु, केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर और शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा मेमोरियल सीनियर सेकंडरी स्कूल हमीरपुर में स्थापित किए गए इन परीक्षा केंद्रों पर एनटीए के मानकों के अनुसार पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि इस महत्वपूर्ण परीक्षा के सुचारू आयोजन के लिए एनटीए के अलावा जिला प्रशासन की ओर से भी विशेष प्रबंध किए गए हैं। एचआरटीसी को हमीरपुर शहर से दूर के परीक्षा केंद्रों जैसे-एनआईटी, एचपीटीयू, डिग्री कालेज और केंद्रीय विद्यालय के रूटों पर चलने वाली सभी बस सेवाओं को सुचारू बनाए रखने तथा आवश्यकता पड़ने पर विशेष बसें चलाने के निर्देश भी दिए गए हैं। 

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News