टिकट फाइनल होने के बाद अनुराग ठाकुर के खिलाफ जानिए क्या बोले रामलाल ठाकुर(Video)

punjabkesari.in Sunday, Apr 07, 2019 - 01:13 PM (IST)

बिलासपुर (मुकेश): लंबे मंथन के बाद कांग्रेस ने हॉट सीट हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से विधानसभा नयना देवी के मौजूदा विद्यायक व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रामलाल ठाकुर को टिकट दिया है। वहीं टिकट मिलते ही रामलाल ठाकुर ने अनुराग ठाकुर के खिलाफ तंज कसा है। बता दें कि हमीरपुर लोकसभा सीट से इससे पहले भी दो मर्तबा रामलाल कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ चुके हैं। हालांकि बहुत कम अंतर से धूमल व चंदेल के खिलाफ वह उस समय पराजित हो गए थे।

रामलाल ने कहा कि इस बार जनता अनुराग को पराजय का मुंह दिखाकर उनकी करनी का हिसाब करेगी। पिछले 15 साल से लगातार तीन बार हमीरपुर लोकसभा सीट से वह सांसद बनते रहे हैं। रामलाल ठाकुर ने उन पर विश्वास जताने के लिए पार्टी हाईकमान का आभार जताया है। उन्होंने कहा उन्होंने कभी भी टिकट की मांग नहीं की, फिर भी पार्टी ने उनपर भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि इस बार उनका मुकाबला मुख्यमंत्री पुत्र से नहीं बल्कि सांसद अनुराग ठाकुर से होगा।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ekta

Recommended News

Related News