नए रथ में सवार हुए थुनाग के आराध्य देव केयोली नारायण, हजारों श्रद्धालुओं ने लिया आशीर्वाद

Wednesday, Mar 15, 2023 - 11:57 PM (IST)

डेढ़ किलो सोने व साढ़े 4 किलो चांदी से बनाया गया रथ, 6 माह का लगा समय
जंजैहली/गोहर (ख्यालीराम):
थुनाग के आराध्य देव केयोली नारायण के नवनिर्मित रथ की प्राण-प्रतिष्ठा बुधवार को संपन्न हो गई। सोने के मुखों और चांदी के मंडप से जड़ित देवरथ के कारज में हजारों श्रद्धालुओं और हारियानों ने शामिल होकर देवता से आशीर्वाद लिया। रथ तैयार करने में मिस्त्रियों को 6 माह का समय लगा है। देवता कमेटी के सदस्य कमीशर सिंह व ध्यान सिंह ठाकुर ने कहा कि लोगों के सहयोग से इस बार करीब डेढ़ किलो सोने से 6 नए मुख, 4 किलो 700 ग्राम चांदी से निर्मित मंडप का निर्माण किया गया है।

बुधवार को देवता के नए रथ की प्राण-प्रतिष्ठा का कारज मूल कोठी के बजाय प्राचीन मूल मंदिर में आयोजित किया गया। विधि-विधान से देवरथ को मूल कोठी से देव वस्त्रों के परदे में ढककर मंदिर तक पहुंचाया गया, जहां देवता के कुल पुरोहित गोल्डी शर्मा ने नए रथ की प्राण-प्रतिष्ठा की। इसके बाद नवनिर्मित रथ को ढोल-नगाड़ों के बीच नाचते-गाते हुए देवता की मूल कोठी केयोली गांव तक लाया गया। इसके बाद देवता को आम दर्शनों के लिए बैठाया गया।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Vijay