इस वर्ष प्रति व्यक्ति आय करीब 12 हजार तक बढ़ने का अनुमान

Thursday, Mar 05, 2020 - 02:18 PM (IST)

शिमला (योगराज शर्मा) : हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के दौरान गुरूवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आर्थिक सर्वेक्षण भी प्रस्तुत किया। अनुमान के मुताबिक इस वर्ष वृद्धि दर 5.6 प्रतिशत रहने का अनुमान है। वहीं इस वर्ष प्रति व्यक्ति आय में भी इस वर्ष करीब 12 हजार रूपए की वृद्धि होने का अनुमान है। गत वर्ष प्रति व्यक्ति आय वर्ष 2019-20 में 1,95,255 रहने का अनुमान लगाया गया है, जबकि वर्ष 2018-19 में प्रति व्यक्ति आय 1,83,108 था, जो पिछले वित्त वर्ष के मुकाबले 4.9 फीसदी ज्यादा है।

विधानसभा में आर्थिक सर्वेक्षण पेश

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा में वर्ष 2019 का आर्थिक सर्वेक्षण किया। वर्ष 2019- 20 के लिए अनुमानित ग्रोथ रेट 5.6 रहने का अनुमान है। जबकि प्रति व्यक्ति आय 1,95,255 रहने का अनुमान लगाया गया है। कैपिटा इनकम में इस वर्ष 4.90 की वृद्धि की जताई गई है। उम्मीद प्राथमिक क्षेत्र में 9.30 की वृद्धि के साथ प्रदेश की आर्थिकी में दिखाए गए हैं।

विकास के संकेत

देश भर में आर्थिक हालातों को ध्यान में रखते हुए हिमाचल प्रदेश की वृद्धि दर भी देश की विकास वृद्धि दर के आसपास रहने का अनुमान है। हिमाचल प्रदेश की बात करें तो वर्ष 2018 में वृद्धि दर 6.80 थी जो 2018-19 में बढ़कर 7.1 हो गई थी लेकिन अब 19-20 में वृद्धि दर 5.6 फ़ीसदी रहने का अनुमान जताया गया है। इसके साथ ही कृषि वानिकी, मत्स्य पालन में भी वृद्धि का अनुमान लगाया गया है। 

 

kirti