भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर बनी ये Strategy, पढ़ें खबर

Saturday, Sep 08, 2018 - 09:09 PM (IST)

शिमला: भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की शनिवार को हुई बैठक में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के अलावा प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के अलावा प्रदेश की तरफ से इस 2 दिवसीय बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद शांता कुमार, पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल, केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, सांसद अनुराग ठाकुर व प्रदेश महामंत्री संगठन पवन राणा के भी भाग लेने की सूचना है।

पी.एम. मोदी सहित इन नेताओं ने लिया भाग
पार्टी सूत्रों के अनुसार बैठक में मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मिजोरम के साथ तेलंगाना में चुनाव होने की संभावना है। इसके अलावा आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भी बैठक में चर्चा हुई है। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों व प्रदेश अध्यक्षों ने भाग लिया।

भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि
बैठक में भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को भी श्रद्धांजलि दी गई। सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इस दौरान राष्ट्रीय नेताओं के साथ प्रदेश से जुड़े मुद्दों को लेकर चर्चा की है। इसमें लोकसभा चुनाव की तैयारियों के अलावा प्रदेश सरकार की तरफ से करवाए जा रहे विकास कार्यों की भी उन्होंने राष्ट्रीय नेतृत्व को जानकारी दी।

Vijay