लोकसभा चुनाव में उतरेगी यह पार्टी, मंडी से उम्मीदवार का नाम हुआ तय

Monday, Jan 07, 2019 - 03:53 PM (IST)

शिमला (योगराज): 2019 के लोकसभा चुनाव के नजदीक आते ही सभी राजनीतिक दल सक्रिय हो गए हैं। भारतीय शक्ति चेतना पार्टी ने भी इस महासंग्राम में कूदने का का फैसला लिया है और लोकसभा चुनाव में प्रदेश की चारों सीटों पर अपने प्रत्याशी को खड़ा करने का फैसला लिया है। पार्टी के अध्यक्ष शिव लाल ठाकुर ने बताया कि केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ देशभर में रोष है और जनता आगामी चुनाव में इसका खुलकर विरोध करेगी। शक्ति चेतना पार्टी ने अभी सिर्फ मंडी संसदीय सीट से एक मात्र प्रत्याशी का नाम तय किया है। जल्द ही बाकी बचे तीनों लोकसभा क्षेत्रों से भी प्रत्याशी की घोषणा कर दी जाएगी। 

शिव लाल ठाकुर ने कहा कि सरकारें देश के बड़े उद्योगपतियों को करोड़ों का मुनाफा दे रही है। कर्मचारियों को करोड़ों का वेतन के साथ टीए डीए दे रही है लेकिन किसानों व पशुपालकों को कुछ नहीं दे रही है। यह बात भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के अध्यक्ष शिव लाल ठाकुर ने शिमला में पत्रकार वार्ता में कहा कि सरकारों को चाहिए वह किसानों बागवानों व पशुपालकों के लिए नीति बनाए ताकि देश की बेरोजगारी खत्म हो सके। उन्होंने हिमाचल भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार नशे को बढ़ावा दे रही और गली-गली में शराब के ठेके खोले जा रहे हैं।

हिमाचल प्रदेश में 5000 करोड़ लोगों का पैसा केवल शराब में बर्बाद हो रहा है लेकिन जरा से पैसे के लालच में सरकार जनता को बर्बाद करने में तुली हुई है। नेताओं के वेतन भत्तों पर देश का करोड़ो अरबों रुपया खर्च किया जा रहा है। नेताओं के खानपान रहन-सहन व विदेशी यात्राओं पर करोड़ों रुपया खर्च किया जा रहा है। ठाकुर ने बताया कि आने वाले लोकसभा चुनावों में भारतीय शक्ति चेतना पार्टी ने मंडी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने का मन बना लिया है। इसके अलावा सोलन व हमीरपुर से भी पार्टी चुनाव लड़ सकती है। इसपर विचार चल रहा है। मंडी सीट से शिव लाल ठाकुर ने खुद चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है।

Ekta