हिमाचल के इस Doctor ने बढ़ाया मान, PGI चंडीगढ़ को देशभर में मिला दूसरा स्थान

punjabkesari.in Tuesday, Apr 09, 2019 - 03:44 PM (IST)

राजगढ़ (गोपाल शर्मा): राजगढ़ क्षेत्र के मेहनतकश लोगों ने हर क्षेत्र चाहे वह कृषि व बागवानी, न्याय, शिक्षा, स्वास्थ्य व खेल आदि का हो राजगढ़ का नाम हर क्षेत्र में रोशन किया है। अब राजगढ़ विकास खंड की ग्राम पंचायत सैर जगास के पबियाना गांव के पद्मश्री सम्मान से सम्मानित डॉ. जगत राम ने एक और बड़ी उपलब्धि से प्रदेश का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया है। उत्तरी भारत के प्रसिद्ध पी.जी.आई. चंडीगढ़ में बतौर निदेशक डॉ. जगत राम के कुशल नेतृत्व में पी.जी.आई. चंडीगढ़ ने देश के बेहतरीन स्वास्थ्य संस्थान में दूसरा स्थान हासिल किया है।

बता दें कि दिल्ली विज्ञान भवन में मिनिस्ट्री ऑफ ह्यूमन डिवैल्पमैंट रिसोर्सिज इन मैडीकल साइंस इन द कंट्री 2019 द्वारा आयोजित नैशनल इंस्टीच्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क कार्यक्रम में देश के करीब 850-900 स्वास्थ्य संस्थानों ने भाग लिया, जिसमें पी.जी.आई. चंडीगढ़ को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। डॉ. जगत राम के कुशल नेतृत्व के चलते ही पी.जी.आई. चंडीगढ़ को यह सम्मान प्राप्त हुआ है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News