मदद का ड्रामा रच कर महिला सेेे खेला यह गंदा खेल

punjabkesari.in Thursday, Jul 06, 2017 - 05:11 PM (IST)

नयनादेवी: पुलिस थाना कोट में एक महिला ने अपने साथ दुराचार होने की शिकायत दर्ज करवाई है। इंडस्ट्रियल एरिया ग्वालथाई की रहने वाली इस महिला ने पुलिस को दिए अपने बयान में कहा है कि एक व्यक्ति जोकि उसकी जान पहचान का था, उसने उसके साथ उसकी मर्जी के बिना जबरदस्ती दुराचार किया। हालांकि यह मामला काफी पुराना बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार ग्वालथाई में महिला के ससुराल पक्ष की प्रॉपर्टी को लेकर आरोपी ने महिला की सहायता करने का आश्वासन दिया था लेकिन वह ऐसा नहीं कर पाया। एस.पी. बिलासपुर राहुल नाथ ने बताया कि पुलिस थाना कोट में महिला की शिकायत के आधार पर भारतीय दंड संहिता की धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है तथा मामले की छानबीन प्राथमिकता के आधार पर की जा रही है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News