मंडी : 2 घरों में दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के गहने उड़ा ले गए चोर

Sunday, Jan 22, 2023 - 04:31 PM (IST)

धर्मपुर (ब्यूरो): मंडी जिला के उपमंडल धर्मपुर की पंचायत पैहड़ के अंतर्गत गांव कौंसल में दिनदहाड़े 2 घरों में चोरी की वारदात हुई, जिसमें चोरों ने 35 लाख के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। चोरों ने कौंसल निवासी जगदीश चंद व वीरी सिंह के घरों को निशाना बनाया है। इस बारे धर्मपुर पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी है। पंचायत प्रधान मीना भारद्वाज ने बताया कि उपरोक्त घरों के लोग सुबह अपने-अपने कार्य के लिए निकल गए और घर में कोई नहीं था। इस दौरान पीछे से चोरों ने वारदात को अंजाम दे दिया। इसका पता तब चला जब जगदीश चंद के घर उनके एक मेहमान आए तो घर में सारा सामान बिखरा पड़ा था। डीएसपी सरकाघाट कुलदीप पटियाल ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Vijay