भितरघात करने वाले ये 16 पदाधिकारी होंगे पार्टी से बाहर, कांग्रेस को भेजी सूची

punjabkesari.in Wednesday, Dec 06, 2017 - 11:00 AM (IST)

रामपुर बुशहर: ब्लाक कांग्रेस रामपुर मंडल की बैठक मंगलवार को दरबार परिसर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडलाध्यक्ष सतीश वर्मा ने की और इस दौरान विधायक नंद लाल भी मौजूद रहे। बैठक में कांग्रेस पदाधिकारियों के अलावा सभी अग्रणी संगठनों के सदस्यों ने भाग लिया। इस दौरान विधानसभा चुनाव के बारे में समीक्षा भी की गई। बैठक के दौरान विधानसभा के चुनाव में पूर्व मंत्री सिंघी राम का सहयोग करने वाले व पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल करीब 16 पदाधिकारियों को निष्कासित करने की सूची प्रदेश कांग्रेस को भेजी है। 

मेहनतकश कार्यकर्ताओं को मिलेगा उचित स्थान
बैठक के दौरान मंडलाध्यक्ष और विधायक नंद लाल ने विधानसभा चुनावों में जी-जान लगाकर पार्टी के लिए कार्य करने वाले सभी लोगों का आभार प्रकट किया। बैठक में निर्णयलिया गया कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही पार्टी में मेहनतकश कार्यकर्ताओं को उचित स्थान दिए जाएंगे। मंडलाध्यक्ष ने बताया कि सभी बूथों की रिपोर्ट आने के बाद यह तय है कि रामपुर के विधायक नंद लाल इन चुनावों में पहले से ज्यादा मतों से विजय हासिल करेंगे, साथ ही 7वीं बार प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में वीरभद्र सिंह नेतृत्व करेंगे। 18 दिसम्बर को मतगणना के दौरान कार्यकर्ताओं से भारी संख्या में मौजूद रहने की अपील की गई है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News