Solan: पांवटा साहिब में दो गुटों के बीच जमकर चले लाठी-डंडे, कांग्रेसी नेता घायल

punjabkesari.in Friday, Mar 07, 2025 - 06:29 PM (IST)

पांवटा साहिब (संजय): पांवटा साहिब में दो गुटों के बीच लाठी-डंडे चलने के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। इस घटना में कांग्रेस नेता के घायल होने का समाचार है। जानकारी के अनुसार मस्जिद गली के पास देर रात दो गुटों में किसी बात को लेकर आपस में बहसबाजी हो गई। बहसबाजी इतनी बढ़ गई कि दोनों गुटों ने एक-दूसरे के ऊपर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। इस कारण कुछ देर तक मौके पर माहौल तनावपूर्ण हो गया।

उसके बाद आसपास के कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों गुटों को पुलिस थाना ले जाया गया जहां पर दोनों पक्षों में समझौता हो गया। बताया जा रहा है कि इस घटना में एक कांग्रेसी नेता घायल हुआ है। हालांकि दोनों गुटों में आपसी समझौता होने के कारण पुलिस में केस दर्ज नहीं हुआ।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News