प्रदेश में रोड एक्सीडेंट्स में आई भारी गिरावट, जानें क्या है आंकड़े
punjabkesari.in Thursday, Mar 31, 2022 - 01:00 PM (IST)

शिमला: सड़क हादसों को कम करने के लिए पुलिस ने सख्त नियम शुरु कर दिए हैं। मोटर साइकिल व्हीकल एक्ट के सख्त नियमों के कारण जुर्माना अधिक होने से लोग नियमों का पालन करने लगे हैं। जिससे सड़क हादसे कम होने लगे हैं। पिछले वर्ष से सड़क हादसों में 30% कमी आई है। इस साल सड़क हादसों में 43.44 फीसदी की कमी आई है। मोटरसाइकिल व्हीकल एक्ट दिसंबर 2020 में शुरु हुआ था। इस एक्ट के लागू होने से पहले शिमला पुलिस ने लोगों के पूरी तरह से इसके नियमों के बारे में बताया। जो लोग इस एक्ट के नियमों की पालना नहीं कर रहे थे उनको जुर्माना लगाया गया। इस नियम के लागू होने से लोगों की जान जाने का खतरा भी टल गया। राहगीरों लोगों के हादसे के मामले भी कम हुए हैं और जान माल का नुक्सान होने से बच रहा है।
पुलिस कर्मचारियों की जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि शिमला में 2020 से 2021 तक 241 सड़क दुर्घटनाएं हुई हैं। आपसी राहगीरों के टकराव के मामले 41 थे जबकि वाहनों के टक्कर के मामले 105 थे। गाड़ी के मामले 97 सामने आए हैं इस दुर्घटना में 122 लोगों की मौत हुई है। सितंबर 2021 से लेकर फरवरी 2022 तक कुल हादसे 170 हुए हैं। 33 मामले राहगीरों की टक्कर के सामने आए हैं जबकि गाड़ियों के हादसे 62 सामने आए हैं।
सबसे अधिक हादसे शराब पीने वाले लोगों के साथ होते हैं। ऐसे लोगों के लिए जुर्माना काफी बढ़ाया गया है। पुलिस ने कहा है कि इससे लोगों में जागरुकता पैदा होगी और ऐसे मामले भी कम होंगे। नशे में धुत लोगों के लिए पुलिस 22500 तक जुर्माना लगा चुकी है। पुलिस अधिकारियों ने पुछले 15 दिनों से ऐसे लोगों के लिए जगह-जगह नाके लगाए हुए हैं। शिमला के डी.एस.पी. हेड क्वार्टर कमल वर्मा ने कहा है कि इस तरह के लोगों को जागरुक करने के लिए यातायात अभियान चलाया जा रहा है। लोग इस अभियान का पालन कर रहे हैं इससे हादसों में काफी गिरावट देखी जा रही है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here