बजट सत्र का दसवां दिन, विपक्ष करेगा सरकार को घेरने की कोशिश

Thursday, Feb 14, 2019 - 11:05 AM (IST)

शिमला(योगराज) : हिमाचल प्रदेश विधानसभा बजट सत्र का आज दसवां दिन है। दसवें दिन सदन की कार्यवाही प्रश्नकाल से आरंभ होगी। जिसमें विपक्ष सरकार को रणनीति के तहत घेरने की कोशिश करेगा। बीते रोज भी विपक्ष ने सदन की कार्यवाही से दो बार वाकआउट किया। विपक्ष आज भी पूरी रणनीति के तहत सदन में जाएगा। प्रश्नकाल में ऊना गगरेट से विधायक राजेश ठाकुर और आशीष बुटेल ने सदन में सरकार से प्रदेश में चलाई जा रही नशा निवारण केंद्र की जानकारी मांगी है और पूछा है कि कितने लोगों का निवारण अभी तक इन केंद्रों में हुआ है।

घुमारवीं के विधायक राजिन्दर गर्ग ने सरकार से सवाल किया है कि क्या सरकार प्रदेश के स्कूलों में योगा अध्यापकों को नियुक्ति देने पर विचार कर रही है। किन्नौर से कांग्रेस के विधायक जगत सिंह नेगी ने शिक्षा मंत्री से पूछा है कि स्कूलों और कॉलेज में अध्यापकों और अन्य स्टाफ की हाजिरी सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने अभी तक बायोमेट्रिक मशीने नहीं लगाई है? क्या सरकार इन्हें लगाने पर विचार कर रही है और कब तक सरकार मशीनें लगा देगी। विनय कुमार रेणुकाजी के विधायक ने कौशल विकास भता जो कि प्रदेश भर में बेरोजगार के लिए रोजगार उपलध करवाने का एक साधन था, वह पिछले 3 साल इसकी वेबसाइट को हैक किया गया है यदि हां, तो विभाग ने दोषियों के खिलाफ क्या कार्रवाई की।

एक घंटे के प्रश्नकाल के बाद सदन में दो विधेयक भी लाए जाएंगे। जिसमें हिमाचल प्रदेश राजभाषा संशोधन विधेयक 2019 और हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य विज्ञान विश्व विद्यालय संशोधन विधेयक 2019 शामिल है। इसके अलावा आज विधानसभा में गैर सरकारी सदस्य कार्य दिवस में विधायक संकल्प भी लाएंगे। जिसमें नूरपुर के विधायक ने राकेश पठानिया ने भारत सरकार और प्रदेश सरकार की स्वास्थ्य सुरक्षा बीमा नीति पर चर्चा की मांग की है। वहीं चौपाल के विधायक बलबीर वर्मा और ठियोग से विधायक राकेश सिंघा ने प्रदेश के किसानों/बागवानों को कमीशन एजेंटों व बाहरी राज्यों से आये व्यापारियों की धोखाधड़ी से बचाने के लिए सरकार कोई ठोस नीति बनाने पर विचार कर रही है।
 

kirti