Himachal: इस दिन होगी अंग्रेजी शिक्षकों की भर्ती परीक्षा, आयोग ने जारी किया शेड्यूल
punjabkesari.in Wednesday, Mar 18, 2026 - 05:28 PM (IST)
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने अंग्रेजी शिक्षकों पोस्ट कोड-26002 की भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) की तिथि घोषित कर दी है। आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि यह परीक्षा 3 अप्रैल को होगी।
उन्होंने बताया कि परीक्षा से एक सप्ताह पहले आयोग की वेबसाइट एचपीआरसीए.एचपी.जीओवी.इन hprca.hp.gov.in पर एक लिंक का प्रावधान किया जाएगा, जिससे अभ्यर्थी अपना रोल नंबर एवं एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
रोल नंबर और परीक्षा केंद्र की जानकारी मोबाइल फोन पर एसएमएस के माध्यम से भी भेजी जाएगी। सचिव ने सभी अभ्यर्थियों से नियमित रूप से आयोग की वेबसाइट पर या अपने मोबाइल पर एसएमएस और ईमेल पर ताजा स्टेटस चेक करते रहने की अपील की है।

