मां संजो रही थी सेहरा बांधने का सपना, सजानी पड़ी बेटे की अर्थी

Sunday, Mar 11, 2018 - 01:19 AM (IST)

कुनिहार: बेटे के सर पर सेहरा बांधने के सपने संजो रही मां पर तब दुखों का पहाड़ टूट पड़ा जब उसे मालूम हुआ कि उसका जवान बेटा इस दुनिया में नहीं रहा। कुछ ऐसा ही मंजर कुनिहार के गांव सह्बार में देखने को मिला। गांव का 24 वर्षीय आशीष चौधरी पुत्र हेम चंद 3 वर्ष पहले सेना में भर्ती हुआ था। शुक्रवार देर रात्रि उसकी मौत हो गई। अंतिम संस्कार के दौरान मौजूद सेना के अधिकारियों ने पूरे मान-सम्मान के साथ पुष्पांजलि अर्पित की।

नाइन जाट रैजीमैंट में भर्ती हुआ था आशीष 
जानकारी के अनुसार आशीष चौधरी ने 3 वर्ष पूर्व नाइन जाट रैजीमैंट ज्वाइन की थी। सेना में सेवाएं देने के उपरांत किन्ही कारणों से वह अस्वस्थ चल रहा था। उसका इलाज सेना चिकित्सालय जतोग शिमला में चल रहा था। शुक्रवार देर रात्रि तबीयत ज्यादा खराब होने की वजह से सुबह करीब 5 बजे आशीष ने अंतिम सांस ली।