Glacier में दबे एक जवान का शव बरामद, 4 की तलाश जारी

Saturday, Mar 02, 2019 - 05:01 PM (IST)

 शिमला(विशेषर नेगी): हिमाचल प्रदेश में किन्नौर जिले के नमज्ञम डोगरी में आई हिमस्खलन में लापता सेना के पांच जवानों में से एक जवान का शव बरामद हो गया है। जिसकी पहचान राजेश ऋषि रायफलमैन पुत्र रणजीत सिंह गांव जगतपुर नालागढ़ जिला सोलन के रुप में हुई है। वहीं बाकी 4 जवानों को खोजने के लिए करीब 500 लोग सर्च ऑपरेशन में जुटे हुए है।

उल्लेखनीय है कि 20 फरवरी को करीब 11 बजे के करीब भारत तिब्बत सीमावर्ती गांव नमज्ञा के डोंगरी नाले में ग्लेशियर गिरने से आर्मी 7 जे.के. राइफल्स के 6 जवान इसकी चपेट में आए थे। सेना के 16 जवान और आईटीबी के करीब 10 जवान इस दौरान नमज्ञा दोगरी नाले में पेयजल लाइन को ठीक करने गए थे। इस बीच ऊपर से ग्लेशियर गिरने के कारण सेना के 7 जे.के. राइफल के 6 जवान लपेटे में आ गए थे। जिनमें से एक जवान मौत हो गई।

kirti