सरकार ने अवकाश के दिन बदल डाले 2 IPS, पढ़ें खबर
punjabkesari.in Monday, May 21, 2018 - 12:00 AM (IST)
शिमला (राक्टा): राज्य पुलिस विभाग में तबादले का दौर जारी है। इसी कड़ी में अवकाश वाले दिन भी तबादले किए जाने से गुरेज नहीं किया जा रहा। रविवार को भी सरकार ने दो आई.पी.एस. अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए। इसके तहत वर्ष 2000 बैच के आई.पी.एस. आई.जी. नॉर्थ रेंज धर्मशाला जे.पी. सिंह को अब आई.जी. स्टेट विजीलैंस शिमला लगाया गया है। इसी तरह वर्ष 2000 बैच के आई.पी.एस. आई.जी. स्टेट विजीलैंस अरविंद शारदा को अब आई.जी. कल्याण एवं प्रशासन पुलिस मुख्यालय लगाया गया है। इस संबंध में मुख्य सचिव की तरफ से अधिसूचना जारी की गई है। अरविंद शारदा बीते कुछ वर्षों से विजीलैंस में तैनात थे।
आई.जी. नॉर्थ रेंज धर्मशाला के पद कोई तैनाती नहीं
सरकार ने जे.पी. सिंह के स्थान पर अभी आई.जी. नॉर्थ रेंज धर्मशाला के पद पर किसी अधिकारी की तैनाती नहीं की है। सोमवार तक इस संबंध में अधिसूचना जारी हो सकती है। इससे पहले भी अवकाश वाले दिन तबादले होते रहे है। बीते दिनों ही सरकार ने अवकाश वाले दिन बढ़ी संख्या में आई.ए.एस. अधिकारियों के तबादले किए थे।
आगामी दिनों में भी होगा फेरबदल
पुलिस विभाग के तहत आगामी दिनों में भी फेरबदल होगा। सूचना के अनुसार इसके तहत कुछ डी.आई.जी. इधर से उधर किए जा सकते हैं। इसके साथ ही कुछ एस.पी.,ए.एस.पी. और डी.एस.पी. को भी बदला जा सकता है।