सराज-नाचन की चोटियों ने ओढ़ी पहली बर्फ की चादर

punjabkesari.in Monday, Nov 16, 2020 - 10:56 AM (IST)

गोहर (ख्यालीराम): शुष्क रहने के बाद मौसम के करवट बदलने के साथ ही सराज और नाचन की चोटियों ने मौसम के पहले बर्फ की चादर ओढ़ ली है। जबकि निचले क्षेत्रों में बारिश की बौछारें हुई है। क्षेत्र में सर्दी के दस्तक देते ही तापमान में आई गिरावट से शीत लहर की चपेट में आ गया है। रविवार देर रात से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने से लोगों को राहत मिली है। माता शिकारी देवी व कमरुनाग, तुंगासीगढ़ तथा आसपास की पहाड़ियों पर ताजा बर्फबारी होने से समूचे सराज के तापमान में गिरावट आ गई है। शिकारी देवी की पहाड़ियों पर यह मौसम की दिवाली के बाद पहली बार बर्फबारी हुई है। मौसम का मिजाज भांप कर प्रशासन की ओर से अलर्ट जारी कर दिया है। जानकारी के अनुसार चोटियों पर करीब 2 से 6 इंच तक बर्फबारी दर्ज की गई है।  एसडीएम थुनाग पारस अग्रवाल ने बताया  बिगड़ते मौसम को देखते हुए प्रशासन की ओर से अलर्ट जारी कर दिया है। उन्होंने कहा कि उपमंडल में पिछली रात से बारिश व बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। इस उपमंडल के शैटाधार, शिकारी, तुंगासीगढ़, सपहणीधार, मगरुगला सहित ऊपरी सराज में हल्की बर्फबारी की सूचना है। प्रशासन ने शिकारी देवी व अन्य अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में आने वाले सभी श्रद्धालुओं से अनुरोध करता है कि ऐसे मौसम में इन स्थलों का रुख ना करें। वहीं बर्फबारी के बाद यहां सुबह अच्छी धूप खिली हुई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jinesh Kumar

Related News