ठंड से बचने के लिए अंगीठी जलाकर सोया था परिवार, बच्ची की मौत

Thursday, Dec 12, 2019 - 04:26 PM (IST)

ठियोग(सुरेश): हिमाचल प्रदेश के ठियोग में एक दर्दनाक हादसा होने का मामला सामने आया है। जहां एक लड़की की मौत हो गई। हादसा ठियोग उपमंडल के सरिवन पंचयात में एक रिहायशी मकान में एक मजदूर की बेटी के साथ हुआ। बता दें कि मोहन अपने बाल बचो सहित करीब एक डेढ़ माह से रह रहा था। जिसकी 2 लड़कियां और एक लड़का है। बताया जा रहा है कि मौहन अपने निजी कार्य से अपने घर शिलाई जिला सिरमौर गया था पिछली रात ठंड के मौसम के कारण उसकी पत्नी रूमा ने कोयले की अंगीठी सेकने के लिए जलाई थी और रात को अंगीठी को बाहर निकालना भूल गई। जिसके चलते मोहन की पत्नी और बच्चों को रात को कोयले की गैस लग जाने से उल्टी होने लगी। जिसके बाद मौहन की एक बेटी सान्वी की मृत्यु हो गई। जबकि बाकी लोग अभी सुरक्षित है। इस मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और इसकी छानबीन शुरू कर दी।

kirti