आर्थिक मंदी को लेकर कांग्रेस ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन, केंद्र सरकार को ठहराया जिम्मेदार

punjabkesari.in Tuesday, Oct 01, 2019 - 03:53 PM (IST)

शिमला (योगराज): देश में चल रही आर्थिक मंदी को लेकर कांग्रेस आज देशभर धरना-प्रदर्शन और सम्मलेन कर रही है। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ने भी प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल की अध्यक्षता में राज्यपाल बंडारू दंतात्रेय के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। रजनी पाटिल ने कहा कि जीडीपी 5 फीसदी से नीचे आ गई है, रोजगार छीन रहा है और बेरोजगारी बढ़ रही है। रुपया डॉलर के मुकाबले हर दिन गिरता जा रहा है और केंद्र सरकार लोगों को गुमराह करने में लगी है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि जीएसटी ,नोटबंदी और गलत आर्थिक नीतियों के कारण आज देश मंदी की मार झेल रहा है।
PunjabKesari

कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की आर्थिक नीतियों को लागू करने की मांग की है जिससे देश के हालत सुधर सके। रजनी पाटिल ने कहा कि राजनीति हमेशा बदलती रहती है कांग्रेस को विश्वास है कि आने वाले समय में देश के साथ-साथ राज्यों में भी कांग्रेस की सरकारें बनेगी। लोकसभा चुनावों में राहुल गांधी ने पार्टी को संभाला और भाजपा को टक्कर देने की कोशिश की। अब एक बार फिर से कांग्रेस पार्टी की कमान सोनिया गांधी के हाथों में आ गयी है पार्टी मजबूत होकर भविष्य में फिर से सत्ता में आएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ekta

Recommended News

Related News