टूट सकता है पक्ष और विपक्ष में गतिरोध, कुछ ही देर में होगी वार्ता

Friday, Mar 05, 2021 - 12:25 PM (IST)

शिमला (योगराज) : विधानसभा हंगामे के मामले में पक्ष और विपक्ष के बीच का गतिरोध आज खत्म हो सकता है। विधानसभा अध्यक्ष  ने वार्ता के लिए पक्ष और विपक्ष को बुलाया है। अध्यक्ष के बुलावे पर कांग्रेस विधायक, सुखविंदर सिंह सुखू की अध्यक्षता में वार्ता के लिए गए 5 विधायक आशा कुमारी, रामलाल ठाकुर, जगत सिंह नेगी और धनी राम शांडिल वार्ता में शामिल होंगे। इस वार्ता में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी मौजूद रहेंगे। संभव है कि इस वार्ता के बाद 5 कांग्रेस विधायकों के निलंबन वापसी के फैसले पर कोई निर्णय लिया जा सकता है। अब से कुछ देर बाद विधानसभा अध्यक्ष के चैंबर में यह वार्ता होगी। 

Content Writer

prashant sharma