BJP में बजा संगठनात्मक चुनावों का बिगुल, दिनेश ठाकुर चुने गए ग्रामीण मंडल केअध्यक्ष

Saturday, Nov 02, 2019 - 09:54 AM (IST)

शिमला (योगराज) : हिमाचल प्रदेश भाजपा में संगठनात्मक चुनावो का बिगुल बज गया है। पार्टी में मंडल, जिला और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के पद के चुनाव होने है जिसके लिए पार्टी नेताओं में रेस शुरू हो गयी है। भारतीय जनता पार्टी शिमला ग्रामीण का संगठनात्मक चुनाव प्रदेश मुख्यालय दीप कमल चक्कर में संपन्न हुआ जिसमें शिमला ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष दिनेश ठाकुर सर्व सहमति से चुने गए।

दिनेश ठाकुर पूर्व में भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला शिमला के सचिव एवं महामंत्री रह चुके हैं।शिमला ग्रामीण मंडल का अध्यक्ष चुने जाने के बाद दिनेश ठाकुर ने कहा कि वे शिमला ग्रामीण के सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलेंगे और पार्टी के कार्य को धरातल पर उतारेंगे। आने वाले समय में शिमला ग्रामीण को कांग्रेस मुक्त बनाना उनका संकल्प रहेगा।

Edited By

Simpy Khanna