सतलुज नदी में महिला की लाश मिलने से मचा हड़कंप, मौत की गुत्थी में उलझी पुलिस

Sunday, Jan 20, 2019 - 04:25 PM (IST)

सुंदरनगर (नितेश सैनी) : सुंदरनगर के डैहर साथ लगती सतलुज नदी में रविवार को एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस थाना प्रभारी गुरबचन सिंह ने अपनी टीम व स्थानीय लोगो की मदद से महिला के शव को पानी से बाहर निकाला। शव की पहचान तारा देवी 38 वर्ष पत्नी हेमराज सुंदरनगर के धवाल निवासी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक महिला शनिवार देर रात से ही घर से गायब हुई थी व महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट सलापड पुलिस चौकी में आज सुबह ही दर्ज करवाई गई। कयास लगाई जा रही है कि महिला ने रात के वक्त सतलुज नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली होगी। गुरबचन सिंह ने बताया की महिला का शव पति द्वारा शिनाख्त करने के बाद सिविल अस्पताल सुंदरनगर भेजा गया है। जहां पर महिला का पोस्टमात्म करवाया जाएगा। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर आत्महत्या के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है।

 

kirti