Glacier में दबे एक जवान का शव बरामद, Nalagarh में भीषण Accident का Video आया सामने, पढ़ें खास खबरें

Saturday, Mar 02, 2019 - 04:59 PM (IST)

शिमला: हिमाचल प्रदेश में किन्नौर जिले के नमज्ञम डोगरी में आई हिमस्खलन में लापता सेना के पांच जवानों में से एक जवान का शव बरामद हो गया है। शहीद तिलक राज के सम्मान में उनकी धर्मपत्नी सावित्री देवी को जिलाधीश कांगड़ा के कार्यालय में लिपिक पद पर नियुक्ति देने को स्वीकृति प्रदान की। हिमाचल प्रदेश के बच्चों में अंग्रेजी भाषा में अच्छी पकड़ बनाने के मकसद से सरकार ने 36 सरकारी स्कूलों में इंगलिश भाषा लैब स्थापित कर दी है। बिलासपुर जिला के स्वारघाट में एक सड़क हादसा हो गया। जब 'सैंया भये कोतवाल तो डर काहे का।' यह पंक्तियां ऊना में भाजपा की बाइक रैली पर एकदम फिट बैठती नजर आई। मोदी सरकार की योजनाओं के प्रचार प्रसार के लिए ऊना में बीजेपी ने कमल सन्देश के नाम से बाइक रैली निकाली। इन्हीं सब मुद्दों को लेकर हिमाचल में घटित बड़ी खबरों से हम आपको अवगत कराते हैं-

ग्लेशियर की चपेट में लापता 1 जवान का शव बरामद
हिमाचल प्रदेश में किन्नौर जिले के नमज्ञम डोगरी में आई हिमस्खलन में लापता सेना के पांच जवानों में से एक जवान का शव बरामद हो गया है। जिसकी पहचान राजेश ऋषि रायफलमैन पुत्र रणजीत सिंह गांव जगतपुर नालागढ़ जिला सोलन के रुप में हुई है। वहीं बाकी 4 जवानों को खोजने के लिए करीब 500 लोग सर्च ऑपरेशन में जुटे हुए है।

शहीद तिलक राज की पत्नी को क्लर्क की नौकरी देगी सरकार
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में शुक्रवार को आयोजित हुई प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में सेवाकाल के दौरान जिन सरकारी कर्मचारियों की मृत्यु हो जाती है उनके आश्रितों को करूणामूल्क आधार पर रोजगार प्रदान करने के लिए नीति को सरल बनाने का निर्णय लिया गया ताकि अधिक से अधिक कर्मचारियों को लाभान्वित किया जा सके। नई नीति के अनुसार कर्मचारी की 50 वर्ष तक की आयु सीमा की शर्त को समाप्त कर दिया गया है और अब मृतक कर्मचारी की सेवानिवृति आयु को करूणामूल्क आधार पर रोजग़ार देने के लिए आयु सीमा माना जाएगा। साथ ही आय सीमा के मानदंड को भी 2 लाख रुपए प्रति वर्ष किया गया है।

Nalagarh में दिल दहला देने वाला वीडियो
बिलासपुर जिला के स्वारघाट में एक सड़क हादसा हो गया। जहां एक तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकल को टक्कर मार दी। हादसा स्वारघाट नालागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग 105 पर नंगल पट्ठा के समीप हुआ। जिसका एक वीडियो भी सामने आया है। यह वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। इस वीडियो में आप देख सकते है कि कैसे एक तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकल चालक को टक्कर मार घायल कर दिया है। जिसे इलाज के लिए निजी अस्पताल लाया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है।

ऊना की बाइक रैली में बिना हेलमेट निकले BJP वर्कर्स
जब 'सैंया भये कोतवाल तो डर काहे का।' यह पंक्तियां ऊना में भाजपा की बाइक रैली पर एकदम फिट बैठती नजर आई। मोदी सरकार की योजनाओं के प्रचार प्रसार के लिए ऊना में बीजेपी ने कमल सन्देश के नाम से बाइक रैली निकाली। प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने स्वंय बाइक पर सवार होकर रैली की अगुवाई की। लेकिन इस दौरान सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली में बिना हेलमेट वाहन चलाकर जमकर कानून का धज्ज्जियां उड़ाई। जबकि यह सब देखकर भी ट्रैफिक पुलिस भी मूकदर्शक बनी रही।

हिमाचल की बेटी ने जीता हिमाचल क्वीन ऑफ हिमाचल का खिताब
बिलासपुर की नौशीन चिश्ती ने अपने बुलंद हौसलों और अपने माता पिता के सहयोग से कुल्लू में एलाइंस अकादमी द्वारा आयोजित मिस क्वीन ऑफ हिमाचल प्रतियोगिता में मिस क्वीन ऑफ हिमाचल का खिताब अपने नाम किया है। इससे पहले भी नौशीन 2018 में मिस बिलासपुर और मिस हिमाचल का ताज भी जीत चुकी है।

शिमला में BJP ने निकाली बाइक रैली
लोकसभा चुनावों के मद्देनजर भाजपा ने अपने सभी संगठनों को लोगों से सीधा संपर्क स्थापित करने के लिए कुछ न कुछ अभियान छेड़ा है। इसी कड़ी में भाजयुमो द्वारा सम्पर्क अभियान के तहत शिमला के चौड़ा मैदान से मोटर साईकल रैली का आयोजन किया गया। बाइक रैली को शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने रवाना किया और बाइक की खुद सवारी कर रैली में भाग लिया। शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह द्वारा सभी प्रकोष्ठों व मोर्चों को जिम्मेदारियां सौंपी गई है।

श्री नयना देवी के दरबार नमस्तक हुए पंजाब के मशहूर लोक गायक
बिलासपुर जिला के विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नयना देवी मंदिर में पंजाब के मशहूर लोक गायक दुर्गा रंगीला ने अपने परिवार सहित मां का आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने मंदिर में आरती की व विधिवत रूप से पूजा-अर्चना कर प्राचीन हवन कुंड में आहुतियां डाली। वहीं उन्होंने देवी मां की कुछ पंजाबी भेटें भी प्रस्तुत की। पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि वह मां के दरबार से सर्वत्र दा भला मांगने के लिए पहुंचे है।

हिमालयी राज्यों के ‘‘Today And Tomorrow’’ पर शिमला में मंथन शुरू
सी.पी.आर.जी. इंडिया द्वारा शिमला में हिमालयी राज्यों के ‘‘आज और कल’’ विषय पर 2 दिवसीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने किया। कॉन्क्लेव में हिमालयी राज्यों के लिए भविष्य में विकास की नीति क्या हो, जिससे लोगों का जीवन बेहतर हो, इस विषय पर विशेषज्ञों ने विचार सांझा किए। कॉन्क्लेव में हिमालयी राज्यों के विशेषज्ञ प्रतिनिधि हिमालयी राज्यों की स्थिति के बारे में 2 दिन चर्चा करेंगे और सुझावों को नीति निर्धारण के लिए सरकार के समक्ष रखेंगे

हिमाचल के 36 स्कूलों में English Language Lab शुरू
हिमाचल प्रदेश के बच्चों में अंग्रेजी भाषा में अच्छी पकड़ बनाने के मकसद से सरकार ने 36 सरकारी स्कूलों में इंगलिश भाषा लैब स्थापित कर दी है, जिसका शुभारंभ शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने शिमला के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बालूगंज से ऑनलाइन किया। भाषा लैब से प्रदेश के सरकारी विद्यालयों में  पढ़ने वाले बच्चों को अंग्रेजी भाषा को सीखने में मदद मिलेगी।

 

kirti