जयराम सरकार का बड़ा कदम, ब्रेन हैमरेज और हार्ट अटैक मरीजों को फ्री मिलेगा 42 हजार का इंजैक्शन

Wednesday, Jun 26, 2019 - 09:58 AM (IST)

शिमला (जस्टा): आई.जी.एम.सी. में सरकार ने नेक टी प्लेजन इंजैक्शन को नि:शुल्क कर दिया है। अब ब्रेन हैमरेज और हार्ट अटैक से मरीजों की कम मौतें होंगी। यह इंजैक्शन बाजारों में 42 हजार रुपए का मिलता है, लेकिन अब सरकार ने मरीजों के हितों में बेहतरीन निर्णय लेते हुए इंजैक्शन को नि:शुल्क कर दिया है। यह इंजैक्शन तब लगाया जाता है जब दिल की खून की नाली और ब्रेन की खून की नाली में खून जमता है। अगर समय से मरीज को यह इंजैक्शन नहीं दिया जाता है तो मरीज की ब्रेन हैमरेज या फिर हार्ट अटैक से मौत हो जाती है।

आई.जी.एम.सी. में ऐसे कई मरीज आते थे जो कि 42 हजार रुपए का इतना मंहगा इंजैक्शन नहीं खरीद पाते हैं, लेकिन अब मरीज को यह इंजैक्शन मिलने से काफी राहत मिलेगी। चिकित्सक का मानना है कि इस इंजैक्शन के देने से मृत्यु दर में भी अवश्य ही कमी आएगी। आई.जी.एम.सी. प्रशासन ने सरकार के दिशा-निर्देशानुसार यह इंजैक्शन आई.जी.एम.सी. में उपलब्ध करवा दिया है। बुधवार यानी आज से यह इंजैक्शन आई.जी.एम.सी. में मिलना शुरू हो जाएगा। यह इंजैक्शन आपातकालीन वार्ड, कॉडियोलॉजी, आई.सी.यू., न्यूरोलॉजी, सी.सी.यू. मैडीसन आदी वार्ड में भर्ती मरीजों को दिया जाएगा।

Ekta