... इसलिए मैड़ी मेले से गिरफ्तार हुआ शख्स

punjabkesari.in Tuesday, Mar 03, 2020 - 10:23 AM (IST)

ऊना: पंजाब से मैड़ी मेला में पहुंचे एक शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए शख्स की पहचान वीरू राम निवासी पटियाला पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

जानकारी के अनुसार मैड़ी मेले में आए वीरू राम निवासी पटियाला पंजाब पर आरोप है कि वह अपनी पत्नी के साथ मारपीट व गाली-गलौच कर रहा था। लोगों ने उसे समझने का प्रयास किया, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज न आया। पुलिस ने आरोपी को हुड़दंग मचाने पर गिरफ्तार करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। डीएसपी मनोज जंबाल ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। मेले में घूमने के दौरान वीरू को कई लोगों ने पत्नी के साथ मारपीट और गाली गलौच करते हुए देखा था और पुलिस को सूचना दी थी। इसके बाद ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

kirti

Recommended News

Related News