Hamirpur News: मंदिर प्रशासन ने हटवाए क्यूआर कोड संबंधित पोस्टर, मांगा जा रहा था चंदा

punjabkesari.in Friday, Jun 19, 2026 - 05:11 PM (IST)

दियोटसिद्ध (रजत) : पंजाब की एक संस्था के द्वारा बाबा बालक नाथ के दरबार में लोअर बाजार स्थित पुलिस चौकी के बाहर चरण पादुका मंदिर के पास भव्य गेट के ऊपर क्यूआर कोड के पोस्टर लगाकर बाबा बालक नाथ मंदिर बनवाने के लिए सहयोग मांगा जा रहा था। यह मंदिर उन्हीं के ही क्षेत्र में बनाया जा रहा न कि यह कोई यहां के बाबा बालक नाथ मंदिर के लिए चंदा मांग रहे थे।

इनके द्वारा यह पोस्टर शाहतलाई में भी लगाए गए हैं। शाहतलाई में भी विकास कार्य चल रहे हैं और वहां पर भी लोगों से इसी प्रकार चंदा मांगा जा रहा है। एसडीएम बड़सर स्वाति डोगरा ने इन्हें हटाने के निर्देश दिए, उसके बाद मंदिर अधिकारी पवन कुमार भाटिया के निर्देशों पर अतिरिक्त मंदिर अधिकारी सूरम सिंह के द्वारा यह पोस्टर यहां से हटवाए गए।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News