किशोर पर 2 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का आरोप, पुलिस मामले की जांच में जुटी

Saturday, Oct 26, 2019 - 08:59 PM (IST)

शिमला: राजधानी शिमला में 2 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। बालूगंज थाना में एक किशोर के खिलाफ  पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार किशोर पर 2 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म के आरोप हैं। पीड़ितों के परिजन ने इस बारे में पुलिस में शिकायत दी थी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने बालूगंज थाना में मामला दर्ज किया है।

पीड़ितों का रिश्तेदार है आरोपी

आरोपी किशोर पीड़ितों का रिश्तेदार है। तीनों एक ही स्कूल में पढ़ते हैं। परिजनों की शिकायत के बाद किशोर के खिलाफ  पोक्सो एक्ट के तहत बालूगंज थाना में मामला दर्ज किया गया है। दोनों पीड़ितों का रिपन अस्पताल में मैडीकल करवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Vijay