अनियंत्रित होकर पलटी कार, 3 घायल, एक पी.जी.आई. रैफर

punjabkesari.in Monday, Sep 02, 2019 - 07:11 PM (IST)

टाहलीवाल, (गौतम): टाहलीवाल-संतोषगढ़ मार्ग पर रविवार रात एक पैलेस के पास एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई जिससे 3 लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार जब दुलैहड़ निवासी युवक कार में सवार होकर संतोषगढ़ की ओर से टाहलीवाल की तरफ जा रहे थे तो ड्रीम लैंड पैलेस के पास एक पशु अचानक सड़क पर आने के कारण कार चालक ने जैसे ही पशु का बचाव करते हुए कार घुमाई तो कार तेज रफ्तार में होने के कारण आगे जा रही कार से टकराकर अनियंत्रित होकर 3-4 बार पलट गई। इसके चलते 2 लोगों को मामूली चोटें आई हैं जबकि दुलैहड़ निवासी आदित्य गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए संतोषगढ़ अस्पताल ले जाया गया। यहां से युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया। उसके बाद ऊना के डाक्टरों ने युवक की नाजुक हालत को देखते हुए उसे पी.जी.आई. चंडीगढ़ रैफर कर दिया है। टाहलीवाल पुलिस चौकी प्रभारी मदन लाल ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Kuldeep

Recommended News

Related News