गजब का टैलेंट: बिना रुके 1100 तक के पहाड़े जुबानी सुनाता है यह लड़का (Video)

Sunday, Sep 08, 2019 - 12:11 PM (IST)

मंडी (ब्यूरो): देवभूमि में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। जरूरत है तो बस उन्हें तराशने की। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें एक हिमाचली लड़का पहाड़े सुना रहा है। लोगों को जहां 20 तक के टेबल याद करने में नानी याद आ जाती है। संतोष के लिए 1100 तक के पहाड़े जुबानी सुनाना किसी हैरानी से कम नहीं है। यह लड़का 1100 तक के पहाड़े बड़े आसानी से सुना सकता है। एक लड़का मंडी जिले के उप्पर बरोट का रहने वाला है। जिसमें प्रतिभा कूट-कूट कर भरी हुई है। संतोष कुमार के टेलेंट के चर्चे चारों ओर है। संतोष कुमार 1100 तक के पहाड़े बिना रुके मौखिक रूप से सुनाते है। वीडियो को देखकर यही लगता है कि संतोष केवल रट्टे से काम नहीं ले रहे बल्कि वे किसी स्मार्ट विधि से दिमाग में ही 1-2 सैकंड़ों में गुणा की कैलकुलेशन को अंजाम देकर संख्या का पता लगा लेते हैं।

Ekta