स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में प्रदेशभर से 21819 विद्यार्थियों ने लिया भाग

Sunday, Nov 05, 2023 - 05:28 PM (IST)

शिमला (अम्बादत्त): स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के लिए प्रदेशभर से 21819 विद्यार्थियों ने भाग लिया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश मंत्री आकाश नेगी ने कहा कि विद्यार्थी परिषद द्वारा प्रदेश स्तरीय स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश के 100 से अधिक परीक्षा केन्द्रों में 21819 विद्यार्थियों ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि कोविड के कारण 3 वर्षों बाद प्रतियोगिता पुन: करवाई गई। इस वर्ष नकद पुरस्कार राशि भी बढ़ाई गई है। 

परीक्षा में पूरे प्रदेश में प्रथम रहने वाले विद्यार्थी को 31000 रुपए का नकद ईनाम मिलेगा तथा दूसरे स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को 21000, तीसरे स्थान पर रहने वाले विद्यार्थी को 15000 का ईनाम दिया जाएगा। इसके अलावा चौथे, पांचवें, छठे, सातवें व 8वें स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को 5-5 हजार के सांत्वना पुरस्कार मिलेंगे।

जिला स्तर में प्रथम स्थान पर 11000, द्वितीय 7100 व तृतीय स्थान पर 5100 रुपए तथा 5 विद्यार्थियों को 1000-1000 रुपए के सांत्वना पुरस्कार मिलेंगे। इसी तरह स्कूल स्तर पर भी विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। अव्वल आने वाले विद्यार्थियों को स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य पर 12 जनवरी को सम्मानित किया जाएगा। 
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Vijay