बिलासपुर के खेतों में मिला "पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस" लिखा संदिग्ध गुब्बारा, इलाके में फैली सनसनी

punjabkesari.in Sunday, Apr 12, 2026 - 10:43 AM (IST)

Bilaspur News : बिलासपुर में एक गांव के पास शनिवार को खेतों में "पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस" लिखा हुआ एक संदिग्ध "हवाई जहाज के आकार का गुब्बारा" देखा गया। स्थानीय लोगों ने यह जानकारी दी।

खेतों में काम कर रहे लोगों ने देखा संदिग्ध गुब्बारा

स्थानीय निवासी राजकुमार ने बताया कि झंडूटा उपमंडल की बलोह ग्राम पंचायत के अंतर्गत खेतों में काम कर रहे लोगों ने शनिवार सुबह एक संदिग्ध गुब्बारा देखा। उन्होंने तुरंत तलाई थाने में इसकी सूचना दी, जिसके बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और गुब्बारे को अपने कब्जे में ले लिया।

जांच में जुटी पुलिस

एक अन्य स्थानीय निवासी राजेश गौतम ने बताया कि संदिग्ध वस्तु एक हवाई जहाज के आकार के गुब्बारे जैसी थी, जिस पर "पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस" शब्द स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा था। उन्होंने पुलिस और प्रशासन से मामले की जांच करने का आग्रह किया। हिमाचल प्रदेश में इस तरह का गुब्बारा पहली बार नहीं दिखा है। ऊना और बिलासपुर जिलों में भी समय-समय पर ऐसे गुब्बारे नजर आ जाते हैं। 

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News