शादी समारोह से घर लौट रहा था शख्स, रास्ते में यूं खींच ले गई मौत; परिजनों में पसरा मातम
punjabkesari.in Tuesday, May 12, 2026 - 12:48 PM (IST)
Chamba News : हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पर शादी समारोह से लौट रहे एक शख्स की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वहीं, पुलिस ने सोमवार को मेडिकल कॉलेज चंबा में शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसे अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है।
शादी समारोह से लौट रहे थे चमन लाल
जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान चमन लाल (55), निवासी गांव चेहली, डाकघर कोहलड़ी (चंबा) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि चमन लाल बीते 10 मई को अपने किसी रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। जब वह कार्यक्रम से वापस घर लौट रहे थे, तभी अचानक कुन्हा नामक स्थान पर उनका पैर फिसल गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल चंबा पहुंचाया गया, लेकिन जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
वहीं, मृतक के परिवार के सदस्यों ने किसी भी व्यक्ति पर किसी प्रकार का संदेह व्यक्त नहीं किया है। पुलिस ने सोमवार को मेडिकल कॉलेज चंबा में शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसे अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है और परिजनों के बयानों के आधार पर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू की है। एसपी विजय सकलानी ने मामले की पुष्टि की है।

