अनिल शर्मा को सुरेश भारद्वाज की बड़ी चुनौती, जानिए क्या बोले (Video)

Sunday, Apr 14, 2019 - 05:00 PM (IST)

शिमला (योगराज): कुछ दिनों पहले पंडित सुखराम और अनिल शर्मा को पार्टी की ताकत बताने वाले भाजपा अब पंडित परिवार को फूटी आंख नहीं भा रहे हैं। बदले हालातों में अब मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री और आम भाजपा के लोग सुखराम परिवार को राजनीति को गंदा करने वाला परिवार साबित करने में जुटे हुए हैं। शिक्षा मंत्री ने अनिल शर्मा के बयानों पर सख्त ऐतराज जताया और उनको नसीहत देते हुए शालीनता और नैतिकता की हदों में रहने की चेतावनी भी दी। 

सुरेश भारद्वाज ने अनिल को भाजपा और सीएम के खिलाफ दिए जा रहे बयानों का कड़ा संज्ञान लेते हुए उनको भाजपा की सदस्यता छोड़कर मंडी सीट से चुनाव लड़कर विधायक बनने की भी चुनौती दी। उन्होंने शर्मा को खुली चेतावनी देते हुए मंडी को लेकर जिस राजनीति का पंडित परिवार गरूर पाले हुए हैं, चुनाव में उसका भी उनको एहसास हो जाएगा।



 

Ekta