Suresh Bhardwaj का Virbhadra Singh पर तीखा हमला, पढ़िए क्या कहा(Video)

Saturday, Apr 13, 2019 - 04:08 PM (IST)

शिमला (योगराज): हिमाचल प्रदेश सरकार में शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने पूर्व सरकार पर शिक्षा को बेकफूट पर डालने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व कांग्रेस के समय में तत्कालीन मुख्यमंत्री वीरभद्र सिर्फ अपने कामो से दिल्ली जाते रहे जबकि प्रदेश की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया गया और शिक्षा विभाग भी इग्नोर होता गया। उन्होंने कहा कि पूव सरकार के समय में सरकारी स्कूलों की शिक्षा की गुणवत्ता बेहद गिर गई है। जिसकी वजह से लोगों ने मजबूरन निजी स्कूलों में बच्चे पढ़ाने शुरू कर दिए।

उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह ने केवल शिक्षण संस्थानों को खोलने का काम किया। जबकि उसमें बुनियादी सुविधाएं, कर्मचारी और अध्यापकों की भर्ती नहीं की। जिससे प्रदेश के सरकारी स्कूलों की हालत खस्ता हुई। कांग्रेस के समय की सरकार में पांच साल में सिर्फ 5000 हजार नियुक्त किए गए। जबकि भाजपा सरकार के एक साल के कार्यकाल में 4365 अध्यापक नियुक्त किए जा चुके हैं और अभी भी भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार ने शिक्षा का हिमाचल प्रदेश में बेड़ा गर्क कर दिया था। लेकिन भाजपा सरकार ने सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता को सुधारने के लिए कई उठाए हैं।

सरकार निजी स्कूलों की तरह ही सरकारी स्कूलों को डिजिटल कर रही है। उन्होंने कहा कि निजी स्कूलों के साथ सरकार का कोई विरोध नहीं है लेकिन अगर निजी स्कूल मुनाफे या शिक्षा के व्यापारीकरण के खोले जाएंगे तो सरकार संवैधानिक प्रक्रिया के अनुसार कानून बनाएगी। उन्होंन में कहा कि जयराम सरकार ने सरकारी स्कूलों में आईसीटीसी लैब, लैंगुएज लैब और स्मार्ट क्लासरूम शुरू कर दिए हैं। जिससे शिक्षा में गुणवत्ता आये और लोग निजी स्कूलों के बजाय सरकारी स्कूलों में अपने बच्चे पढ़ाए। उन्होंने ये बात नवरात्रे के अवसर पर जाखू वार्ड में ड्रीमलैंड होटल और टैक्सी यूनियन द्वारा आयोजित भंडारे में भाग लेने के दौरान कही।


 

kirti