सुंदरनगर से रिकांगपीओ नाइट सर्विस सोमवार से होगी शुरू

Thursday, Nov 05, 2020 - 05:10 PM (IST)

सुंदरनगर (अंसारी) : हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम की सुंदरनगर डीपो की किनौर के लिए आठ महीने से बंद सुंदरनगर से रिकांगपीओ बस सेवा सोमवार से बहाल हो जाएगी। पूर्व निर्धारित शाम 5.45 बजे रिकांगपीओ के लिए रोजाना रवाना होगी। निगम की अंतराज्यीय बस सेवा को बहाल करने के निर्णय के बाद सुंदरनगर डिपो की सुंदरनगर से रिकांगपीओ बस सेवा सोमवार को शाम 5.45 बजे चलेगी। यह बस रिकांगपीओ से अगले दिन सुबह 9.30 बजे शुरू होगी और करसोग में दोपहर 2 बजे पहुंचेगी। निगम के क्षेत्रिय अड्डा प्रबंधक कांसी राम ने कहा कि कोरोना वायरस के कारण बंद की गई बस सेवा बहाल की गई है। इसके लिए बुकिंग शुरू कर दी गई है।
 

prashant sharma