खाई में गिरी कार, महिला की मौत

Monday, Jun 10, 2019 - 11:12 PM (IST)

सुंदरनगर, (अंसारी): सुंदरनगर उपमंडल की निहरी तहसील के सोझा में कार के खाई में गिरने से महिला की मौत हो गई, वहीं पति व एक अन्य व्यक्ति घायल हुआ है। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुन्नी पहुंचाया गया जहां से उन्हें आई.जी.एम.सी. रैफर कर दिया है। महिला की पहचान रजनी देवी (28) पत्नी राजेंद्र कुमार निवासी रकोल तहसील निहरी के रूप में हुई है। घायलों में राजेंद्र व ईश्वर चंद पुत्र शुक्र राम निवासी समरहडी डाकघर चौकी तहसील निहरी शामिल हैं। जानकारी के अनुसार राजेंद्र पत्नी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुन्नी से घर की ओर आ रहा था कि सोझा के निकट कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। सुंदरनगर बी.एस.एल. पुलिस थाना प्रभारी कमलकांत ने कहा कि सड़क हादसे में महिला की मौत व 2 अन्य लोग गंभीर घायल हुए हंै। 

Kuldeep