सुंदरनगर की लड़कियों ने वृंदावन जाकर शादी रचाई, फिर भाग आईं

Monday, Jun 29, 2020 - 09:48 PM (IST)

सुंदरनगर  (अंसारी): सुंदरनगर की 2 लड़कियों ने ऑनलाइन चैटिंग से प्रेम कर वृंदावन के युवक से शादी रचाई और शादी के 3 दिन बाद लाखों की नकदी और सोने के आभूषण लेकर फरार होकर मंडी आ गईं। जानकारी के अनुसार कलौहड तहसील सुंदरनगर जिला मंडी की 2 बहनें पिछले कुछ महीनों से वृंदावन के अंतर्गत केशव धाम के एक व्यक्ति से ऑनलाइन चैटिंग करती रहीं और बाद में जब इनकी अच्छी बातचीत हो गई तो ये दोनों लड़कियां वृंदावन पहुंचीं और इनमें से एक ने उस व्यक्ति से वहां पर शादी रचा ली। यह शादी 15 जून को हुई तथा दोनों बहनें उस व्यक्ति के 3,00,000 रुपए नकद तथा सोने-चांदी के सभी गहने निकालकर वहां से भाग गईं जिस पर पुलिस स्टेशन वृंदावन में 19 जून को मामला दर्ज करवाया गया। ये दोनों लड़कियां आजकल अपने घर में क्वारंटाइन हैं तथा सोमवार को वृंदावन पुलिस राम भूल शर्मा उपनिरीक्षक की अध्यक्षता में सुंदरनगर पहुंची परंतु लड़कियों के होम क्वारंटाइन होने की वजह से पुलिस टीम वापस चली गई तथा कोई कार्रवाई न कर सकी। घटना की सुंदरनगर के डीएसपी गुरबचन सिंह ने पुष्टि की है।

Kuldeep