सुंदरनगर कांग्रेस को बड़ा झटका, बूथ अध्यक्ष ने थामा BJP का दामन

Sunday, Jun 02, 2019 - 05:30 PM (IST)

सुंदरनगर (नितेश सैनी): हाल ही में संपन्न हुए आम चुनावों में भाजपा द्वारा केंद्र में प्रचंड बहुमत प्राप्त कर सभी रजनीतिक दलों को पछाड़ते हुए 300 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज कर लगातार दूसरी बार भाजपा की सरकार बनाई है। वहीं सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी का कुनबा दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है। इसी कड़ी में सुंदरनगर कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है। उन्होंने कहा कि कलौहड़ पंचायत के बीणा बूथ के अध्यक्ष व टैक्सी यूनियन सुंदरनगर के अध्यक्ष पीतांबर उर्फ पालु ने कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया है। इस मौके पर स्थानीय विधायक राकेश जंवाल के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। 

सुंदरनगर के विधायक राकेश जंवाल ने कहा कि देश की जनता के अपार समर्थन के बाद केंद्र में भाजपा की सरकार बनी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास सहित कांग्रेस मुक्त भारत का लक्ष्य पूर्ण हुआ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी से संबंधित कई पुराने परिवार सहित बड़े नेता भाजपा से जुड़ रहे हैं। इसका कारण वर्तमान समय में केंद्र में नरेंद्र मोदी व प्रदेश में जयराम ठाकुर का कुशल नेतृत्व है। उन्होंने कहा कि अब नौजवानों, किसानों, बागवानों व गरीबों के कार्य प्रमुखता से हो रहे हैं। राकेश जंवाल ने कहा कि लोकसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी अपनी करारी हार से बौखला गई है और कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल होने वाले कार्यकताओं के खिलाफ सोशल मीडिया में झूठा व भ्रामक प्रचार करते हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेताओं व कार्यकर्ताओं का कांग्रेस नेतृत्व से उठ गया है, जिस कारण वह नरेंद्र मोदी व जयराम ठाकुर की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा का दामन थाम रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस नेताओं को चेताया कि अपनी हार की बौखलाहट को छुपाने के लिए भाजपा के खिलाफ अभद्र बयानबाजी बंद करें और लोकतंत्र में सभी को अपनी इच्छानुसार राजनीतिक दल चुनने का अधिकार है। पीतांबर लाल शर्मा उर्फ़ पालु ने कहा कि मैंने आज कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थामा है कांग्रेस में रहते हुए कांग्रेस पार्टी का साथ दिया, लेकिन पूर्व में विधायक रहे सोहन लाल ठाकुर द्वारा लगातर अनदेखी की गई। उन्होंने कहा कि में पीएम मोदी और सीएम जयराम ठाकुर के नेतृत्व से बहुत प्रभावित हुए इसलिए आज विधायक राकेश जंवाल की मौजूदगी में भाजपा का दामन थामा है।

Ekta