हाईवे पर नाकाबंदी के दौरान चंडीगढ़ के 3 युवक चरस के साथ गिरफ्तार

Monday, Nov 11, 2019 - 08:20 PM (IST)

सुंदरनगर, (अंसारी): सुंदरनगर के पुंघ में नैशनल हाईवे-21 पर नाकाबंदी के दौरान पंजाब रोडवेज की बस में सवार चंडीगढ़ निवासी 3 युवक 150 ग्राम चरस के साथ  गिरफ्तार किए गए हैं। जानकारी के अनुसार तीनों युवक 19 से 21 साल के हैं। सुंदरनगर पुलिस ने पुंघ में नाका लगाया हुआ था तो इस दौरान एक बस की चैकिंग में पंजाब चंडीगढ़ धनाश निवासी सचिन कुमार (21) पुत्र सुनील कुमार, चंडीगढ़ धनाश निवासी गौरव कुमार (19) पुत्र गोविन्द शर्मा और चंडीगढ़ धनाश निवासी राकेश कुमार पुत्र विजय डोगरा के कब्जे से 150 ग्राम चरस बरामद की। सुंदरनगर डी.एस.पी. गुरबचन सिंह ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Kuldeep