NH-21 पर हादसा: दोस्त के घर जा रहे युवक की बाइक बेकाबू होकर पेड़ से टकराई(Video)

Sunday, Nov 10, 2019 - 04:24 PM (IST)

सुंदरनगर (नितेश सैनी) : हिमाचल प्रदेश के सुंदरनगर में एक सड़क हादसा हो गया। जहां एकबाइक तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में बाइक (एचपी-31बी-5747) सवार घायल हो गया। हादसा रविवार सुबह एनएच-21 चंडीगढ़-मनाली पर हुआ। जहां यह युवक ललित चौक से बस स्टैंड की ओर जा रहा था। इसी दौरान जब वह सलाह स्थित पैट्रोल पंप के सामने पहुंचा तो बाइक की स्पीड को कंट्रोल नहीं कर पाया। जिस कारण उसकी बाइक अनियंत्रित होकर विपरीत दिशा में सड़क के साथ एक पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि हादसे में बाअक की चाबी तक टूट गई।

हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की शिनाख्त सिद्धार्थ डोगरा(17 वर्ष) पुत्र सुभाष डोगरा निवासी छात्तर तहसील सुंदरनगर जिला मंडी के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों द्वारा घायल युवक को प्राथमिक उपचार के लिए निजी वाहन में सिविल अस्पताल सुंदरनगर ले जाया गया। वहीं युवक की हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों द्वारा उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही सुंदरनगर पुलिस टीम एएसआई देवराज के नेतृत्व में सिविल अस्पताल पहुंच कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

उधर, मामले की जांच कर रहे सुंदरनगर पुलिस थाना के एएसआई देवराज ने कहा कि रविवार सुबह एक बाईक पेड़ के साथ टकराने के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गई। उन्होंने कहा कि सिविल अस्पताल ले सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने अस्पताल व मौके पर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि युवक अपने दोस्त के घर जा रहा था। जिसके साथ यह हादसा हुआ।
 

kirti