PCC की बैठक से पहले सुक्खू ने राहुल गांधी के पक्ष में जारी किया पत्र

Tuesday, May 28, 2019 - 11:38 PM (IST)

शिमला: हिमाचल कांग्रेस में गुटबाजी हावी हो गई है। इसी कड़ी में प्रदेश कांग्रेस राज्य कार्यकारी समिति की बुधवार को आयोजित होने वाली आपात बैठक से पहले ही पूर्व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राहुल गांधी के पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने रहने को लेकर एक पत्र हाईकमान को भेज दिया है। इससे कांग्रेस में चल रही गुटबाजी एक बार फिर उभर कर सामने आ गई है। पूर्व अध्यक्ष सुक्खू का दावा है कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने उनके पत्र का समर्थन किया है, जिसमें 14 विधायक एवं पूर्व विधायक भी शामिल हैं, ऐसे में पत्र भी हाईकमान को भेज दिया गया है।

प्रदेश कांग्रेस राज्य कार्यकारी समिति ने रखी है अहम बैठक

विशेष है कि प्रदेश कांग्रेस राज्य कार्यकारी समिति ने बुधवार को एक अहम बैठक रखी है, जिसमें राहुल गांधी के पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर बने रहने के लिए प्रस्ताव पारित होना है लेकिन उससे पहले ही पूर्व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सहित अन्यों ने इस संबंध में एक पत्र हाईकमान को भेज दिया है, जिससे कांग्रेस में चल गुटबाजी खुल कर सामने आ गई है। पत्र के माध्यम से कहा गया है कि कांग्रेस से जुड़ा देश का हर कार्यकत्र्ता, नेता व पदाधिकारी यही चाहता है कि पार्टी व राष्ट्र हित में राहुल गांधी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद पर बने रहें। चुनावों में हार-जीत स्थायी नहीं होती। यह एक दौर है, आज हार है तो कल जीत है, ऐसे में अध्यक्ष पद छोडऩा पार्टी हित में नहीं है। देश व पार्टी इस समय कठिन परिस्थितियों से गुजर रही है।

इन वरिष्ठ नेताओं ने किया पत्र का समर्थन

पूर्व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुक्खू के अनुसार राहुल गांधी को लिखे पत्र का कांग्रेस की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष विद्या स्टोक्स, कौल सिंह ठाकुर, विप्लव ठाकुर व कुलदीप कुमार के साथ ही विधायक राम लाल ठाकुर, हर्षवर्धन चौहान, लखविंद्र राणा, अनिरु द्ध सिंह, सुंदर ठाकुर व सतपाल रायजादा, पूर्व सांसद चंद्र कुमार चौधरी, राजेश धर्माणी, राकेश कालिया, रोहित ठाकुर, सोहन लाल, हरभजन सिंह भज्जी, सुभाष मंगलेट, कुलदीप सिंह पठानिया, तिलक राज शर्मा, रवि ठाकुर, अजय महाजन, किशोरी लाल, मनसा राम, राम नाथ शर्मा, निखिल रजौर व राम कुमार के साथ ही सुरेश कुमार, पवन ठाकुर, विवेक शर्मा, जीवन ठाकुर, विनोद सुल्तानपुरी, लाल सिंह, अजय सोलंकी, कमल किशोर, सुरेंद्र मनकोटिया, पूर्व जिला अध्यक्ष नरेंद्र कंवर व सुनील शर्मा सहित अन्यों ने समर्थन किया है।

यह भी पत्र में उल्लेख

पत्र में यह भी उल्लेख है कि राहुल गांधी के नेतृत्व में ही पंजाब, राजस्थान, मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव पार्टी ने जीते हैं। लोकसभा चुनाव में हार बेशक निराश करने वाली है लेकिन इस समय टूटने व पीछे हटने के बजाय मजबूती से आगे की लड़ाई लड़नी होगी। इसलिए राहुल गांधी के लिए यह समय पार्टी का अध्यक्ष पद छोडऩे का नहीं बल्कि एक बार फिर आगे बढ़कर सभी को एकजुट कर लीड करने का है।

क्या बोले पूर्व व वर्तमान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष

पूर्व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने संपर्क करने पर कहा कि उन्होंने राहुल गांधी के कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने रहने को एक पत्र लिखा है, जिसे 14 विधायकों व पूर्व विधायकों सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं ने समर्थन किया है। वहीं कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि इस संंबंध में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि जानकारी मिलने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।

Vijay