मंडी, जुब्बल और अर्की के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे सुक्खू

Tuesday, Oct 19, 2021 - 05:33 PM (IST)

शिमला : प्रदेश के लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव में जीत के लिए कांग्रेस ने पूरी ताकत झोंक दी है। विधायक व पूर्व प्रदेशाध्यक्ष ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू मंडी लोकसभा, जुब्बल कोटखाई व अर्की विधानसभा सीट पर सियासी बिसात बिछाने में लगे हैं। वह चुनाव प्रचार के लिए बुधवार से छह दिवसीय दौरे पर रहेंगे। 20 अक्तूबर को सुक्खू जुब्बल कोटखाई विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी रोहित ठाकुर के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे। उनका अनेक नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करने का कार्यक्रम तय है। 21 अक्तूबर को वह सरकाघाट, 22 को नाचन, 23 को बल्ह व 24 को सुंदरनगर में कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह के लिए वोट मांगेंगे। 25 अक्तूबर को वह अर्की में कांग्रेस प्रत्याशी संजय अवस्थी के समर्थन में जनसभाएं करेंगे। 

इस दौरान कार्यकर्ताओं में जोश भरने के साथ ही सुक्खू जनता की नब्ज टटोलेंगे। कार्यकर्ताओं-पदाधिकारियों के साथ विचार-विमर्श कर जीत की रणनीति भी तैयार की जाएगी। पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू के प्रेस सचिव राजेंद्र शर्मा ने बताया कि मंडी, जुब्बल व अर्की में प्रचार अभियान को गति देने का काम किया जाएगा। प्रचार कार्यक्रम तय हो चुके हैं। एकमात्र ध्येय पार्टी उम्मीदवारों को जीत दिलाना है। प्रदेश की जनता को महंगाई, बेरोजगारी में झोंक चुकी भाजपा सरकार को सबक सिखाने का इससे बेहतर मौका नहीं हो सकता। प्रचार के दौरान लोगों को भाजपा सरकार की नाकामियां गिनाने के साथ ही कांग्रेस शासन में हुए कामों की जानकारी भी दी जाएगी।
 

Content Writer

prashant sharma