पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में प्रदर्शन के बहाने सुक्खू का शिमला में शक्ति प्रदर्शन

Saturday, Jun 04, 2022 - 11:06 PM (IST)

शिमला (योगराज): कांग्रेस पार्टी में गुटबाजी लगातर खत्म होने के बजाय ज्यादा नजर आ रही है। इसका उदाहरण शनिवार को शिमला में हुआ कांग्रेस प्रचार कमेटी का प्रदर्शन है। पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में प्रदर्शन के बहाने प्रचार कमेटी के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला में शक्ति प्रदर्शन किया, जिसमें चार विधायक सतपाल रायजादा, अनिरुद्ध सिंह, रोहित ठाकुर, लखविंदर राणा और कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष महाजन के अलावा शिमला जिला के कुछ नेता जिसमें कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक सोहन लाल, ठियोग से 2017 में कांग्रेस प्रत्याशी दीपक राठौर, युवा कांग्रेस के अध्यक्ष निगम भंडारी, कांग्रेस उपाध्यक्ष नरेश चौहान, सुरेंद्र चौहान, शहरी कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी मौजुद रहे। बहाना पुलिस पेपर लीक मामले में प्रदर्शन का था लेकिन कहीं न कहीं सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपनी ताकत दिखानी की कोशिश की है, जिसमें प्रतिभा सिंह खेमे के कुछ नेता भी नजर आए। अब देखना होगा कि सामूहिक नेतृत्व में चुनाव लड़ने की बात करने वाली प्रदेश कांग्रेस चुनाव तक कितनी एकजुट हो पाती है या गुटाें में बंटती है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Vijay