Kangra: छत से गिरने के कारण व्यक्ति की मौ+त
punjabkesari.in Tuesday, Apr 28, 2026 - 04:48 PM (IST)
सुजानपुर (अश्वनी): थाना क्षेत्र सुजानपुर के तहत आने वाले गांव नुगाल परली डाकघर कक्कड़ में मंगलवार को कुलदीप सिंह (50) पुत्र रोशन लाल की अपने घर की छत से गिरने से मौत हो गई। इस बात की जानकारी देते हुए थाना सुजानपुर में तैनात थाना प्रभारी प्रकाश ठाकुर ने बताया कि छत से गिरने के बाद परिजन कुलदीप सिंह को सिविल अस्पताल टौणी देवी में ले गए, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस बात की पुष्टि करते हुए जिला पुलिस अधीक्षक बलवीर ठाकुर ने बताया कि अस्पताल में पहुंचने के बाद प्राथमिक उपचार से पूर्व ही कुलदीप सिंह की मौत हो चुकी थी। शव का राजकीय राधाकृष्णन मैडीकल कालेज हमीरपुर में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया।

