सुधीर शर्मा ने साधा निशाना, बोले-कांग्रेस के अंतिम सीएम होंगे सुखविंदर सिंह सुक्खू

Monday, Mar 25, 2024 - 12:11 AM (IST)

शिमला (कुलदीप): पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा ने दावा किया है कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के अंतिम सीएम होंगे। उन्होंने कहा कि ऐसा उनकी कार्यशैली के कारण होगा क्योंकि वे खुद को सबसे ऊपर मानते हैं और चुने हुए प्रतिनिधियों का अपमान करते हैं। सुधीर शर्मा चंडीगढ़ में एक कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे, जिसमें भाजपा में शामिल होने वाले सभी 9 नेता मौजूद थे। उन्होंने आरोप लगाया कि सीएम ने पूर्व सीएम स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की शिमला के रिज मैदान पर प्रतिमा नहीं लगने दी, जिसको लगाने का निर्णय पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने लिया था। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि अब रिज पर मौजूदा सीएम सुक्खू की प्रतिमा लगनी चाहिए क्योंकि वह कांग्रेस के अंतिम सीएम होंगे।

कांग्रेस डूबता जहाज : जनक राज
भाजपा विधायक डाॅ. जनक राज ने कहा कि कांग्रेस डूबता जहाज है। उन्होंने कांग्रेस नेता ठाकुर रामलाल के बयान पर टिप्पणी करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी को अपना कुनबा संभालना चाहिए और भाजपा की चिंता छोड़ देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार वैंटिलेटर पर है और इस पर ही रहेगी। उन्होंने कहा कि जिस संगठन की प्रदेश अध्यक्ष ही चुनाव नहीं लड़ना चाहती तो उस संगठन की ताकत क्या रह गई होगी वह जगजाहिर है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Vijay