CM जयराम की अचानक हुई तबीयत खराब, PGI में करवाया इलाज

Friday, Feb 14, 2020 - 11:01 PM (IST)

चंडीगढ़/शिमला (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को शुक्रवार देर शाम पीजीआई में भर्ती कराया गया। मुख्यमंत्री के करीबियों की मानें तो वे चंडीगढ़ के निकट रामगढ़ में एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे, जहां अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई, जिसके चलते उन्हें पीजीआई ले जाया गया। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री को हाई ब्लड प्रैशर के चलते पीजीआई के कार्डियक सैंटर में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज डॉक्टर विजयवर्गीय ने किया। मुख्यमंत्री पीजीआई चंडीगढ़ में करीब 40 मिनट तक रहे। हाई ब्लड प्रैशर नॉर्मल होते ही डॉक्टरों ने मुख्यमंत्री को डिस्चार्ज कर दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ स्वास्थ्य मंत्री के ओएसडी वीरेंद्र गर्ग भी उपस्थित रहे।

Vijay